अंबेडकरनगर। रबी की फसल की बोआई के लिए जिले में भरपूर मात्रा में खाद और बीज सरकारी गोदामों में मौजूद है। किसान इसके लिए परेशान न हों। ये बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम अनुपम शुक्ला ने कहीं।
डीएम बताया कि जिले में 8065 क्विंटल प्रमाणित गेहूं के बीज में से 4857.49 क्विंटल किसानों को दिया जा चुका है। 3207 क्विंटल गेहूं का बीज राजकीय बीज केंद्रों पर उपलब्ध है। चना का 82.78 क्विंटल आया था, जिसमें 38.23 क्विंटल वितरित किया जा चुका है। अभी भी 44.55 क्विंटल बीज मौजूद है। इसी प्रकार मटर, मसूर व सरसों के बीच की भी उपलब्धता है।
नवंबर में जिले में 93850 क्विंटल यूरिया वितरण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 47500 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। समितियों व गोदामों में 124900 क्विंटल यूरिया मौजूद है। 24830 क्विंटल डीएपी, 31860 क्विंटल एनपीके, 70920 क्विंटल एसएसपी और 2480 क्विंटल एमओपी की भी उपलब्धता है। डीएम ने कहा कि यूरिया खाद 266.66 रुपये, डीएपी 1350 रुपये का सरकारी मूल्य है। इससे निर्धारित मूल्य पर यदि इसकी बिक्री करने की शिकायत किसानों ने की तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।