फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरोली क्षेत्र में रात को लग रहे विद्युत कट, लोग परेशान

Tue, 11 Nov 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा और ईसपुर गांव में देर रात से सुबह तक लगने वाले अघोषित विद्युत कटों ने लोगों को परेशान कर रखा है। विद्युत कट का सिलसिला रात 10 बजे से शुरू होता है और सुबह 10 से 11 बजे तक यही स्थिति रहती है। हैरत की बात यह भी कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंडोगा गांव में बीते करीब चार दिन से विद्युत कट लग रहे हैं। बेशक इन दिनों रात के समय सर्दी है और पंखे, कूलर बंद रहते हैं लेकिन ग्रामीण इलाका होने के कारण लोग अकसर पशुशालाओं की ओर रात के समय भी चक्कर लगाते हैं। इसके लिए वे विद्युत बल्ब जलाते हैं जबकि कई घरों में रात के समय भी रोशनी रखना लोग सुरक्षित समझते हैं। इसके अलावा रात के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधित हो रही है। यही नहीं जल शक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति भी समय से नहीं हो पाती। सुबह के समय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
पंडोगा गांव के उपप्रधान गुरपाल सिंह, स्थानीय निवासी सतीश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार व ईसपुर गांव के महेश कंग, सुरेश कुमार, रविपाल, रोहित कुमार ने बताया कि बिना सूचना के रात के समय विद्युत कट लगाए जा रहे हैं। गांववासियों ने बताया कि विद्युत बोर्ड से इस बारे पूछा गया तो उनका कहना है कि समस्या जिला मुख्यालय ऊना से पेश आ रही है। लोगों ने कहा कि जहां भी समस्या पेश आ रही है, उसका स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन

-
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि पंडोगा व ईसपुर में लगने वाले विद्युत कट का मामला उनके ध्यान में नहीं है। संभव है किसी फाल्ट के कारण ऐसा हुआ हो, वह इसकी जानकारी लेकर व्यवस्था को दुरुस्त करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें