फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशु तस्करी में 50 हजार रुपये का ईनामी, चला रहा था ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी में 50 हजार रुपये का ईनामी, चला रहा था ई-रिक्शा
विज्ञापन

नोट- फोटो है, आरोपी की।

-नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा, चंदौली पुलिस को सौंपा गया आरोपी, एक पुराने केस में था वांछित

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पशु तस्करी में लंबे समय से फरार 50 हजार रुपये का ईनामी अपराधी दिल्ली में ई-रिक्शा चला रहा था। सूचना पर एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी चंदौली में एक पुराने केस में वांछित था। इसलिए एसटीएफ ने चंदौली पुलिस को सौंप दिया है। अब वहां पर आगे की कानूनी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ होगी।





एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय संतोष पासवान के रूप में हुई है। संतोष पर पशु तस्करी के गंभीर आरोप हैं। चंदौली जिले के चंदौली थाने में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ को उसकी लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह दिल्ली और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में छिपकर रह रहा था।आरोपी एक संगठित नेटवर्क के साथ मिलकर पशु तस्करी करता था। वह ट्रकों और अन्य वाहनों के जरिए पशुओं को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाता था। जानकारी के मुताबिक संतोष वाहन का इस्तेमाल अवैध तरीके से पशुओं की ढुलाई के लिए करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के दौरान संतोष महाजन विशाल मंडल नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था। फिर उसने विशाल के कहने पर टाटा पिकअप फाइनेंस कराई। इस वाहन का इस्तेमाल पशुओं की तस्करी में होने लगा। संबंधित वाहन से पशुओं को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें