फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर का घरेलू सहायक ही निकला चोर, 15 लाख के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सहायक ने की थी घर में चोरी, 15 लाख के जेवरात बरामद
विज्ञापन


-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपी नौकर को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार
-जावेद हबीब का सैलून खोलना चाहता था आरोपी, दिल्ली में भी कर चुका है चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस्कॉन मंदिर समिति के सदस्य के घर में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया। घरेलू सहायक ने महज 10 दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी, लेकिन उसके इरादे बेहद खतरनाक थे। आरोपी के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपये के जेवरात, एक कार और अवैध हथियार बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इस चोरी की रकम से जावेद हबीब सैलून की फ्रेंचाइजी लेने का सपना देख रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि ओमपाल अपने परिवार के साथ सेक्टर-36 में रहते हैं। वो इस्कॉन मंदिर समिति में सदस्य हैं। जबकि उनका बेटा विक्रांत गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उनको एक घरेलू सहायक की जरूरत थी तो एक एजेंसी के माध्यम से शिवकुमार निवासी सधीरा गांव उन्नाव को नौकरी पर रख लिया। शिव कुमार फिलहाल दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र में रहता है। 10 दिन पहले आरोपी ने पीड़ित के घर पर काम शुरू किया। वो यहीं पर रहता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मकान के एक कमरे का ताला रोजाना लगाते थे। जिस पर आरोपी को उसमें माल होने का शक हुआ।
विज्ञापन

23 मार्च को आरोपी ने सफाई करने के दौरान कमरे की खिड़की की चिटकनी खोल दी थी। दिन में घर पर ओमपाल व विक्रांत नहीं थे। केवल सास-बहु थी। सास ने ताला लगा दिया, लेकिन आरोपी ने खिड़की से प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को आरोपी घरेलू सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी के करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, अन्य कीमती सामान, एक कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जावेद हबीब का सैलून खोलने के लिए की चोरी

बीटा-2 कोतवाली में प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी लेकर सैलून खोलना चाहता था। इसी कारण उसने दिल्ली में भी एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। उसमें भी जेल गया था। जेल से आने के बाद उसने एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी की तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि एजेंसी की भी जांच की जा रही है। बिना पुलिस सत्यापन के नौकरी लगवाने के कारण एजेंसी भी संदिग्ध मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें