- इको मार्ट और सी टॉवर के बीच मौजूद करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे से है हादसे का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों ने चिंता जताई है। सोसाइटी में इको मार्ट और सी टॉवर के बीच मौजूद करीब 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह स्थान लोगों के आने-जाने वाले रास्ते के बिल्कुल पास है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में निवासी और वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है।
इको विलेज-1 सोसाइटी में 52 टॉवर हैं, जिनमें करीब 7932 फ्लैट हैं और लगभग 6700 परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी वाली सोसाइटी में लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर किए जाने चाहिए, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सभी निवासियों को परेशानी नहीं हो। निवासियों ने कहा कि गहरे स्थान के आसपास सुरक्षा घेरा, अच्छी लाइट और चेतावनी के बोर्ड लगाए जाने चाहिए, जिससे लोगों को आसानी हो और हादसे से बचा जा सके। खासकर रात के समय जब अंधेरा ज्यादा होता है, तब खतरा बढ़ जाता है।
- सोसाइटी में जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। रात में रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने से सभी को सुविधा मिलेगी। -संजय शर्मा
- इस रास्ते से रोजाना काफी लोग और वाहन गुजरते हैं। अगर यहां सही सुरक्षा इंतजाम कर दिए जाएं तो हादसे का खतरा कम हो सकता है। मुकेश कुमार
- इतनी बड़ी सोसाइटी में हर जगह की सुरक्षा जरूरी है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस जगह पर ध्यान देना चाहिए। -मुकेश ओझा
- रात में कम रोशनी के कारण कई बार जगह का सही अंदाजा नहीं लग पाता। बेहतर लाइट और सुरक्षा व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलेगी। -विकास शर्मा
संजय शर्मा
संजय शर्मा
संजय शर्मा