माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा-1 निवासी एक व्यक्ति से इनोवा कार दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों और शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। बीटा-2 कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अनिरुद्ध नागर ने का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन लक्जरी सवारी (एएए सेल्स एंड सर्विसेज ग्रुप की एक इकाई) नामक वेबसाइट देखी। जिसमें 10–20 प्रतिशत डिस्काउंट पर गाड़ी उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। इसके बाद उनकी मुलाकात मोहम्मद आसिफ अली और मोहम्मद आरिफ से सेल्स किंग अल्फा फर्स्ट बीटा-2 में हुई। आसिफ ने खुद को एएए सेल्स एंड सर्विसेज ग्रुप का मालिक बताया और जल्दी गाड़ी दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वास बढ़ाने के लिए आसिफ ने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया। साथ ही ऑटो विंग्स टोयोटा का एक टैक्स इनवॉइस भी दिखाया। जिसमें गाड़ी की कीमत 31.65 लाख रुपये दर्शाई गई थी। आरोपी के विश्वास में आकर पीड़ित कुल 25 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए और 4 लाख रुपये नकद दिए। भुगतान की रसीदें एएए बिक्री और सर्विस के नाम से जारी की गई थीं। लेकिन लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद गाड़ी न तो डिलीवर हुई और न ही पैसे वापस किए गए। आरोपी ने जिस ग्रुप के नाम पर पैसे लिए थे। वह कंपनी किसी मोहम्मद आशु के नाम पर पंजीकृत है। ऑटो विंग्स टोयोटा से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके द्वारा कोई ऐसी रसीद जारी ही नहीं की गई थी। आरोपी ने उनकी तरह ही अन्य लोगों से करोड़ों की ठगी की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।