फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फाजिलपुरिया का नंबर: एल्विश का साथी हरियाणवी गायक खोलेगा सांप के जहर की रेव पार्टी के राज! पुलिस ने बुलाया

Fri, 22 Mar 2024 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे। 
विज्ञापन
एल्विश यादव और फाजिलपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद एल्विश यादव के साथी हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ होगी। नोएडा पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है लेकिन गिरफ्तारी की डर से पुलिस से संपर्क में नहीं है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही पुलिस एल्विश से जुड़े वीडियो व सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है। 

विज्ञापन


यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में ईश्वर, विनय यादव के बाद फाजिलपुरिया का नंबर आ सकता है। अहम है कि प्रकरण में फाजिलपुरिया का नाम पहले ही सामने आया था। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे। 

फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक मामले में जांच जारी है। अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


कौन है फाजिलपुरिया
फाजिलपुरिया एक हरियाणवी गायक है, जो गुड़गांव के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झरसा का निवासी है। उसका गांव राजस्थान बॉर्ड से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर ही है। फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। अपने गांव का नाम देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए उसने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया था। 

27 को एल्विश से गुरुग्राम पुलिस करेगी पूछताछ
यू-ट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट मामले में सेक्टर 53 थाना पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। मारपीट के मामले में आरोपियों की पहचान करने के लिए सेक्टर 53 थाना पुलिस ने एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट मांगा था। जिस पर अदालत की ओर से उसका 27 मार्च का प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें