फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पिता-पुत्र में झगड़ा, 9 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जमीन के विवाद को लेकर पिता पुत्र में झगड़ा हो गया। इसमें पीड़ित की पहली पत्नी घायल हो गई। शिकायत के आधार पर 9 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्जकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

हामिद निवासी कालाखेड़ा साकरस ने थाना फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी के बच्चे अपना जमीन का हक मांगने के लिए उनके पास आए। उन्हें जमीन देने से मना कर दिया ताकि हिस्सा सभी बेटों को बराबर से देना चाहता था। उनका आरोप है कि जमीन न देने पर बच्चों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी साजिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्चों ने धमकी दी कि अगर हिस्सा नहीं दिया, तो उन्हें जान से मार डालेंगे।
वहीं, एसआई दयाचंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर इकबाल पुत्र हिदायत, खुर्शीद पुत्र अब्दुल मजीद, सम्मान, मुकीम, रुजदार, वालिया पत्नी इकबाल, जुनैद, अफरोज पत्नी जुनैद, उनुश उर्फ उन्नास पुत्र रहमान सभी निवासी कालाखेड़ा सकरस नौ नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें इकबाल, जुनैद, खुर्शीद मजीद, रुजदार चार नामजद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें