फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-फिरोजाबाद से पिस्टल लाकर बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में ग्रेनो वेस्ट की 130 मीटर रोड से पुलिस ने मंगलवार को हथियार तस्कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपियों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी आगरा व फिरोजाबाद से 10 से 15 हजार रुपये में पिस्टल लाकर एनसीआर में 50 हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश गौतम के अनुसार, सूचना मिली थी कि तस्कर ग्रेनो वेस्ट की ओर से मेरठ जा रहे हैं। इसके बाद 130 मीटर रोड से आगरा निवासी अमर सिंह व बेटे राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आगरा, फिरोजाबाद से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचते हैं। आरोपियों का अलीगढ़ निवासी साथी जहीर फरार हो गया। पुलिस टीम उसे तलाश रही है। अमर सिंह पर लूट व डकैती आदि के 16 मामले दर्ज हैं।
ऑटो चालक को पीटकर लूटने वाले चार गिरफ्तार
ऑटो चालक से मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटने वाले चार बदमाशों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और 2190 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सचिन शेख, वाराणसी निवासी सोनू व मोनू और मोतिहारी निवासी दिपेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मोनू सेक्टर-63 के एच ब्लॉक से ऑटो में बैठा था। कुछ दूर जाने के बाद उसके तीन साथी ऑटो में बैठ गए। जब ऑटो सुनसान जगह पर पहुंचा तो चारों ने चालक से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मोबाइल व नकदी लूट ली। पुलिस ने चारों बदमाशों को सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें