फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान प्राधिकरण के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहरखा गांव में जुटे किसान, स्पोर्ट्स सिटी के संसोधित लेआउट का भी मुद्दा उठा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।

विकास कार्य में देरी को लेकर सोहरखा गांव के निवासियों में नाराजगी है। रविवार को गांव में किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया। इसमें निर्णय लिया गया कि गांव के किसान जल्द प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

रविवार को सोरखा गांव में जल-सीवर कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता महेंद्र सिंह यादव ने की तथा मंच का सफल संचालन भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष दीपू यादव ने किया। पंचायत में उपस्थित लोगों ने प्राधिकरण के ढुलमुल और उपेक्षापूर्ण रवैये पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण की लापरवाही के कारण गांव की मूलभूत स्थिति दयनीय हो चुकी है। लोगों ने मांग उठाई कि गांव में स्थायी जल व सीवर कनेक्शन देने के लिए शिविर लगाए जाएं, जलभराव व गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था हो, पते की पहचान के लिए ''गली नंबर'' दर्ज किए जाएं तथा बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए बहुप्रतीक्षित बालिका इंटर कॉलेज का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि स्पोर्ट्स सिटी में दिखाई गई किसानों की पुश्तैनी कृषि भूमि को प्राधिकरण व बिल्डर को जबरन कब्जाने नहीं दिया जाएगा। किसान संगठन विरोध जताएगा। पंचायत में रवि यादव ने कहा कि वर्षों से प्राधिकरण में किसानों की मूल पुश्तैनी आबादियों के आवेदन लंबित पड़े हैं, प्राधिकरण उन पर जल्द सुनवाई करते हुए किसानों की मूल पुश्तैनी आबादियों की बैकलीज़ शुरू करे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें