फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों की रिहाई के लिए कारागार के बाहर धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
जिला कारागार के बाहर धरना देते किसान। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार से बुधवार सुबह चार किसानों को रिहा कर दिया गया था, लेकिन सभी किसान घर जाने की जगह कारागार के बाहर धरने पर बैठ गए। इनकी मांग है कि सभी किसानों को एक साथ रिहा किया जाए। वहीं, सूचना पर अन्य किसान भी धरने में शामिल हो गए है। अधिवक्ताओं ने निशुल्क मदद का आश्वासन देकर समर्थन दिया है। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने जा रहे 106 किसानों को जेल भेजा गया था। बुधवार को करीब 39 किसान रिहा किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात 21 किसानों को रिहा कर दिया गया था। वहीं, बुधवार सुबह चार किसानों को रिहा किया गया। सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में किसानों ने घर जाने की जगह कारागार के बाहर धरना शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि जेल में बंद सभी किसानों को एक साथ रिहा किया जाए। जब तक बाकी किसानों की रिहाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। रात में भी किसानों का धरना जारी रहा। बुधवार रात भी करीब 35 किसानों को रिहा किया गया। जेलर एके सिंह ने बताया कि जेल के अंदर किसान धरना नहीं दे रहे हैं। रिहा होने के बाद किसानों ने धरना शुरू किया है। अभी करीब 30 किसानों को और रिहा किया जाएगा।
किसानों ने किया डीसीपी आफिस का घेराव
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग करते हुए नॉलेज पार्क स्थित ग्रेटर नोएडा डीसीपी ऑफिस का घेराव किया। किसानों की रिहाई नहीं होने पर किसान नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, चौधरी नरेंद्र सिंह गुर्जर, राजकुमार, अनिकेत देवधर बिन्नू अधाना, नरेश चपरगढ़, अमित कसाना, रमेश चंद दीवान, संजय कसाना, नरेश यादव, गोपी भाटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जाट समाज ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का गठन
जाट समाज ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा ओमेगा-1 सेक्टर में श्यौरान इंटरनेशनल स्कूल में बैठक में की गई। जिसमें अजीत पाल सिंह और नवीन चौधरी एडवोकेट को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह सिद्धू को महासचिव, एनपी सिंह को सचिव, वीरेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव और अमित राठी को कोषाध्यक्ष को बनाया गया है। बैठक में रामपाल सिंह, एसएस रावत, गजेंद्र सिंह अत्री, चतर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें