फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्राधिकरण के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय में प्रर्दशन करते किसान। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। मांगों के समर्थन में धरना दे रहे सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को प्राधिकरण के मुख्य गेट पर कब्जा कर ताला जड़ दिया। करीब एक घंटे तक किसान गेट को बंद कर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद लौट गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के बैनर तले नोएडा के 81 गांव के किसान प्राधिकरण से वार्ता विफल होने के बाद उग्र होते जा रहे हैं। धरने के 59वें दिन सैकड़ों की संख्या में किसान शुक्रवार को हरौला बरात घर पहुंचे। किसानों ने प्राधिकरण की सीईओ के प्रति नाराजगी दिखाई और वार्ता विफल होने का जिम्मेदार बताया। कुछ देर के बाद करीब दो बजे सैकड़ों किसान प्राधिकरण के लिए कूच कर गए। किसान प्राधिकरण के मुख्य गेट पर पहुंच गए और वहां ताला लगाकर बैठ गए। इसी गेट से प्राधिकरण के अधिकारी दफ्तर आते-जाते हैं। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था।
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएंगी आंदोलन जारी रहेगा। किसान लगातार मांगों को दोहराने के लिए प्राधिकरण आएंगे। इस बार किसान हक लेकर रहेंगे और प्राधिकरण को बात माननी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें