फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेला खुर्द गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दनकौर क्षेत्र के बेला खुर्द गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि भू-माफिया जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। भूमाफिया और नेता फर्जी कागजात दिखाकर पूर्वजों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन किसी भी स्तर से मदद नहीं मिल रही। किसानों ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान महरपाल, नरेंद्र, धर्मवीर, वीर सिंह, विनोद आदि किसानों ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के छह खसरा नंबर पर नई बस्ती बुलंदशहर और अट्टा फतेहपुर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जब भी वह लोग जमीन पर खेती करने जाते हैं तो भूमाफिया अवैध हथियार और लाठी डंडे लेकर आ जाते हैं। कई बार किसानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुके हैं। किसानों ने जमीन की पैमाइश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें