फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्गा मंदिर में लगी आग, माहौल बिगाड़ने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 08:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। आंबेडकर नगर मोहल्ले के दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। निवासियों ने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी और अधिवक्ता किशन लाल पाराशर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुन रहे थे। इस दौरान दुर्गा मंदिर में आग लगने की सूचना मिली। मंदिर पहुंचने पर दुर्गा माता के वस्त्र भी जले मिले। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी वीडियोग्राफी करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। किशन लाल का आरोप है कि माहौल बिगाड़ने के लिए अराजकतत्वों ने ऐसी हरकत की है। कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें