फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने लुहारली टोल को 30 मिनट तक कराया फ्री, दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
20 किमी के दायरे में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को टोल टैक्स से राहत देने की मांग
विज्ञापन

दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को धरना दिया। किसानों ने 20 किमी के दायरे में आने वाले किसानों और ग्रामीणों के वाहनों को टोल फ्री की सुविधा की मांग की। इस दौरान उन्होंने आधा घंटे तक टोल फ्री कराया। छह बूथों से वाहनों को फ्री निकाला गया। सूचना पाकर टोल प्लाजा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

यूनियन के नेता अनिल कुमार उर्फ बब्बन प्रधान ने कहा कि ऐसे किसानों और ग्रामीण के वाहनों को आधार कार्ड देखकर निकाला जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आए दिन आसपास के किसानों के साथ टोल प्रशासन अभद्र व्यवहार करता है। क्षेत्र में टोल प्लाजा बना है। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को उसका लाभ मिलना चाहिए। अगर किसानों के वाहनों को निशुल्क नहीं निकाला जाता है तो टोल प्लाजा पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने अपना मांग-पत्र टोल प्रबंधन को सौंपा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर रजनीश द्विवेदी का कहना है कि किसानों ने टोल फ्री कराकर करीब 100 वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें