फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की अच्छी कीमत मिलने से किसानों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। अनाज मंडी में किसानों को 5500 से लेकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों की फसल के भाव मिल रहे हैं। इससे किसान बेहद खुश हैं। नूंह जिले में करीब 90 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं। यहां का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी और पशुपालन है। पानी की भारी कमी को देखते हुए यहां के किसान सरसों और गेहूं की फसल करते हैं। वहीं जिन गांवों में नहरों का पानी उपलब्ध नहीं है तो वहां सब्जी, मसूर आदि की बिजाई की जाती है। कम लागत में अधिक मुनाफा देने की वजह से अधिकतर किसान सरसों की बिजाई करते हैं।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 15 हजार 647 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है।इसमें एक लाख आठ हजार 111 हेक्टेयर भूमि पर बिजाई की जाती है। इस बार नूंह जिले में लगभग 74 हजार 500 हेक्टेयर में गेहूं, 29 हजार 50 हेक्टेयर में सरसों, 940 हेक्टेयर में जौ, 124 हेक्टेयर में चना, 79 हेक्टेयर में मसूर और करीब 400 हेक्टेयर में गाजर, प्याज आदि की बिजाई की गई है। किसानों की उम्मीद के मुताबिक, इस बार सरसों की बंपर एवं निरोगी फसल हुई है। किसानों की फसल के दाम भी बहुत ही अच्छे मिल रहे हैं। सरसों की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5050 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन बाजार में सरसों कुछ दिन पहले सात हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दर पर बिक चुकी है। मंडियों में सरसों की अधिक आवक होने से फिलहाल पुन्हाना अनाज मंडी में किसानों को 5500 से लेकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भाव मिल रहे हैं। बाजार मेें सरसों के अच्छे भाव मिलने से किसान बेहद खुश हैं। शनिवार तक पुन्हाना अनाज मंडी में 20669 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें