फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं का समाधान न होने पर 30 जुलाई को किसान महापंचायत

Thu, 17 Jul 2025 08:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल से शहदरा में चल रहा धरना, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के शहदरा गांव में किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने 30 जुलाई को महापंचायत बुलाने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को यूनियन पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शहदरा गांव में हातम सिंह भाटी की पैतृक भूमि पर बनी दुकानों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से स्टे आदेश के बावजूद 15 फरवरी 2024 को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया था। इसके विरोध में उसी दिन से किसान संगठन धरना दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 जून को हुई महापंचायत में प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने 20 दिन में समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान सर्दी, गर्मी और बारिश में लगातार धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 30 जुलाई की महापंचायत और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया है। इस दिन किसानों द्वारा बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, महासचिव दिलदार अंसारी, सचिव यामीन अंसारी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष फहीम मंसूरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, यूथ नोएडा अध्यक्ष अमित कसाना, जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, मदन भाटी और संगठन मंत्री ब्रह्मचंद्र बैरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें