फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बृहस्पतिवार को उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। साथ ही इस दौरान लोग बारिश का इंतजार करते रहे। बारिश न होने और बीच-बीच में तेज धूप निकलने की वजह से उमस बढ़ गई लेकिन शाम को हवा चलने से थोड़ी राहत मिल पाई। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो सकी। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं बृहस्पतिवार को नोएडा की हवा साफ रही जबकि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 120 दर्ज हुआ, जो मध्यम श्रेणी में है जबकि नोएडा का एक्यूआई 84, जो संतोषजनक स्थिति में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें