गाजियाबाद। ऑटो में सवार युवती से कार सवारों ने छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की। युवती के साथ मौजूद भाई ने कार सवारों का विरोध किया। आरोप है कि कार सवारों ने युवती के भाई की सरेराह पिटाई कर दी और आसपास के लोगों को आता देख भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही आरोपियों की वीडियो भी पुलिस को सौंपी हैं।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया के युवती ने कार सवार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। युवती के मुताबिक सोमवार शाम को ऑटो में सवार होकर मेरठ रोड से रजापुर ब्लॉक से होते हुए वह गोविंदपुरम जा रही थी।
ऑटो में उनका भाई भी मौजूद था। स्विफ्ट कार सवार तीन चार युवक ऑटो का पीछा करने लगे और बराबर में आकर अभद्र टिप्पणी की। युवती के भाई ने विरोध किया तो कार से ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद युवकों ने ऑटो के आगे कार लगाकर रोकी और युवती का हाथ पकड़कर ऑटो से खींचने का प्रयास किया। युवती के भाई ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ ही मारपीट की। एसीपी का कहना है कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद