फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में दुकान पर मिला ब्रांडेड कंपनी का नकली तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर में एक दुकान पर मिला ब्रांडेड कंपनी का नकली तार-कंपनी की टीम ने दुकान से जब्त किए नकली तार के 58 बंडल
विज्ञापन

-लंबे समय से मिल रही थी शिकायत, दुकान मालिक पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर

जेवर। कोतवाली जेवर क्षेत्र के ड़ढेरा रोड स्थित मार्केट की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से बड़ी मात्रा में नकली तार बरामद किया गया है। आरोप है कि तार पॉलीकैब इंडिया नाम की एक नामी कंपनी के हैं, लेकिन वो नकली है। नामी कंपनी के नाम से तारों को बेचा जा रहा था। सूचना पर कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दुकान की जांच की तो तार नकली निकला। कंपनी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और एबीएलएस माइंड कंसल्टेंसी के प्रबंधक पल्लव गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है कि जेवर के ड़ढेरा रोड स्थित गब्बर मार्केट की गणपति इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर पॉलीकैब इंडिया कंपनी के नकली तार बेचे जा रहे हैं। शुक्रवार को वो अपनी टीम के सदस्य अमित वी सिंह और विनोद कुमार के साथ जेवर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को शिकायत दी। पुलिस बल के साथ दुकान में मौजूद सामान की जांच की गई। जांच के दौरान पॉलीकैब इंडिया कंपनी के तार रखे मिले, जो जांच में नकली पाए गए। मौके से नकली तार के कुल 58 बंडल जब्त किए गए हैं। नकली माल को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें