दादरी। नंगला चमरू गांव में चढ़त के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में बारह साल के बच्चे के सिर में गोली लगने से घायल हुए कृष को उपचार के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर अस्पताल में जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने एक यूनिट रक्त दिया। बच्चे की जीवन रक्षा करने जैसे सराहनीय कार्य किया। जारचा के लोगों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर शाल उढ़ाकर उन्हे सम्मानित किया । भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शान रिजवी के नेतृत्व में जारचा गांव के लोगों ने शनिवार को जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। संवाद