फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा प्रवक्ता के बयान पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर ब्राह्मण और गुर्जर समाज ने रोष जताया। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। पांच मई को दिल्ली के जवाहर भवन में 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' नाम की एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम के वायरल वीडियो में भाटी एक कहावत बता रहे हैं। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि इसी कहावत के जरिए उन्होंने समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने वालों ने कहा कि भाटी हमेशा ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते रहते हैं। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।

-
मैं ब्राह्मण समाज का सम्मान करता हूं। कुछ शरारती तत्वों ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। कार्यक्रम जाति के ऊपर बनी कहावतों पर था। गुर्जर समाज पर बनी कहावत भी बोली थी। शरारती तत्वों ने छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा
-
समाजवादी पार्टी का काम जातिवाद के नाम पर समाज को बांटने का है। इसी की राजनीति सपा करती है। ब्राह्मण समाज के लिए उनकी ईर्ष्या भी इससे जाहिर हो है। उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी ऐसा ही किया है। पहले भी इस तरह के विवादित बयान वह देते रहे हैं। -अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें