फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्रह्मपुत्र मेल से गिरकर युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन के समीप ब्रह्मपुत्र मेल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार के बक्सर जिले के कैथर कला गांव निवासी अजय कुमार ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहा था। दादरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची ही थी कि गेट पर खड़े होने के दौरान झटका लगने से वह नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई, जिसके बाद परिचितों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें