फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व सैनिक व होमगार्ड करेंगे उपनिबंधक दफ्तरों की सुरक्षा

Sun, 19 Oct 2025 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सभी तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था अब भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्डों के हवाले रहेगी। बढ़ती घटनाओं के बाद शासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अभिलेखों, संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों, कंप्यूटर प्रणाली और कार्यालय परिसरों की सुरक्षा और अधिक मजबूत की जाएगी। उपनिबंधक कार्यालयों में पूर्व सैनिकों और होमगार्डों की तैनाती उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम लिमिटेड और होमगार्ड विभाग के माध्यम से की जाएगी।
विभाग के सभी कार्यालयों, चाहे वे निजी भवनों में हों या किराये के परिसरों में, उनकी सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य की गई है। डिजिटलीकरण और संपत्ति पंजीकरण के कार्यों में बढ़ोतरी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें