फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : बाजार में उमड़े लोग, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर एश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स में ज्वेलरी की खरिदारी करने के बाद विल बनवाते लोग।
विज्ञापन
लक्ष्मी-गणेश मूर्ति के साथ-साथ बर्तन, गट्टा, लावा, झाड़ू, नमक भी खूब बिके
विज्ञापन


दोपहर से बाजारों में उमड़े लोग, देर रात तक होती रही खरीदारी

गोलघर, मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, कुनराघाट, गोरखनाथ आदि क्षेत्रों में लगी अस्थाई दुकानें

गोरखपुर। धनतेरस को लेकर शनिवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। पूरे दिन व देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश मूर्ति के साथ-साथ गट्टा, लावा, झाड़ू, नमक, बर्तन भी खूब बिके। दोपहर से भीड़ होनी शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही।

दोपहर लगभग 1:15 बजे शहर के टाउनहॉल पर सड़क के दोनों ओर दुकानें लगी थीं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, रंगोली का सामान व भूजा-लावा गट्टा बिक रहा था। लोग भीड़ से बचने के लिए दोपहर से ही खरीदारी शुरू कर दिए थे। दुकानदारों का कहना था कि हर साल यहां धनतेरस को लेकर दुकानें लगाईं जाती हैं। दो दिन भीड़ ज्यादा होती है। इस बार लोग कोलकाता से आई लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसका दाम 400 से लेकर दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

वहीं दोपहर लगभग 01:45 बजे असुरन से मोहद्दीपुर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ दुकानें लगी थीं। लोग खरीदारी कर रहे थे। लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, भूजा-लावा के साथ झाड़ू भी बिक रहा था। फूल झाड़ू लगभग 100 रुपये व सीक वाला झाड़ू 80 रुपये में बिका। झाड़ू के दुकानदार संजय ने बताया कि अस्थायी दुकान झाड़ू का लगाया है। इस दिन यह ज्यादा बिक रही है।
वहीं दोपहर 2:30 बजे पादरी बाजार में चौराहे के पास भीड़ ज्यादा रही। यहां बर्तन के साथ लक्ष्मी-गणेश मूर्ति के साथ अन्य सामग्री भी बिक रही थी। दुकानदार महेश कुमार ने बताया कि शनिवार होने के चलते स्टील के बर्तन कम बिके। वहीं तांबे और पीतल, फूल के बर्तन अधिक बिके। इसके साथ ही शाम लगभग 04:00 बजे कुनराघाट में गिरधरगंज बाजार में सड़क के किनारे पंक्ति से दुकानें लगी थीं। एक दुकान पर लगभग 10 लोगों की भीड़ रही। खरीदारी कर रहे अभिषेक नगर के विंध्यवासिनी शुक्ल ने बताया कि इस दिन ही खरीदारी की जाती है इसलिए भीड़ ज्यादा है। हम भी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लेने आए हैं।
विज्ञापन


खूब बिका झाड़ू व नमक
धनतेरस को लेकर झाड़ू व नमक खरीदने की परंपरा अब तेजी से फैल रही है। लोगों ने झाड़ू व नमक की जमकर खरीदारी की। असुरन के दुकानदार अजय उर्फ लंबू ने बताया कि हम यहां जूस की दुकान लगाते हैं। त्योहारों में इसी के हिसाब से दुकान लगा लिया जाता है। दुकान पर फूल झाड़ू 80 व सीक वाली झाड़ू 50 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं असुरन चौक के दुकानदार कन्हैया ने बताया कि नमक 60 रुपये किलो बिक रहा है जिसकी बिक्री ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें