फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का किया सम्मान
विज्ञापन

नूंह। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एकल विद्यालय अभियान के ग्राम स्वराज मंच द्वारा पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का किया सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र शर्मा संघ प्रचारक दिल्ली, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, ग्राम स्वराज मंच के अंचल अध्यक्ष बीरपाल कालियाका, उपाध्यक्ष दिनेश नागपाल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुभाष चंद, हिंदू विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघ प्रचारक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही शानदार पहल है। सैनिकों के बलिदान, त्याग व समर्पण के कारण ही हम सभी सुरक्षित हैं। जितना सैनिकों बीरपाल कालियाका ने कहा कि सैनिकों के दम ही हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें सैनिकों व उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए। हमें सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद कर देशसेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। आज की पीढ़ी को सैनिकों के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान 1967 में शहीद हुए शेरसिंह की वीरांगना उर्मिला, जैसलमेर में शहीद हुए शीशराम की वीरांगना बिमला देवी, शिशराम सेवानिवृत्त, कश्मीर में तैनात कुलदीप का सम्मान किया। इस दौरान संभाग प्रमुख आशुतोष, गतिविधि प्रमुख अमित श्रीवास्तव, नरेश, आशाराम, बाबूलाल, धनसिंह, सावित्री, सुनील, जसराज, सरिता व संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें