तावडू थाने में जब्त किए गए वाहन।
- फोटो : Mewat
चेकिंग अभियान चलाया, 14 वाहन जब्त
तावडू। पुलिस ने नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों से जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर 14 वाहनों को जब्त किया गया। तावडू थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि 9 डंपर, 4 बाइक, एक थ्री व्हीलर को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी वाहनों के चालक और मालिक मौके पर वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। दस्तावेज नहीं रखने पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर में वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।