फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रोधवंत तब रावन लीन्हिसि रथ बैठाइ, चला गगनपथ आतुर भयं रथ हांकि न जाइ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में रामलीला के आठवें दिन कई जगहों पर विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। सोमवार को मंचन के दौरान सीता हरण के दृश्य को देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मेले में उमड़ी और रामलीलाओं के मंचन का लुत्फ उठाया।

सीता हरण का मंचन हुआ
सेक्टर-62 में श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन मंचन की शुरुआत मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ की। प्रथम दृश्य में रावण का साधु के वेश में भिक्षा मांगने के बहाने सीता हरण की प्रस्तुति हुई। मंचन में जटायु द्वारा सीता को बचाने में अपने प्राणों की बलि देना भावुक प्रसंग रहा। दर्शकों ने जटायु के अभिनय की सराहना की। इस दौरान समिति के महासचिव मुन्ना शर्मा, अध्यक्ष धर्मपाल गौतम सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हनुमान ने लगाई लंका में आग
सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन मंचन की शुरुआत श्री राम और हनुमान के मिलन से हुई। मंचन के दौरान श्री राम द्वारा बाली के वध के दृश्य को देखकर दर्शकों ने जय श्री राम का जयघोष किया। हनुमान द्वारा अशोक वाटिका में उलट-पलट मचाने के बाद लंका में आग लगाई जाती है जिसके बाद परिसर में जय श्री राम से गूंजने लगता है।

सेक्टर-46 में हुआ जटायु वध
सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन मंचन देखने विधायक पंकज सिंह पहुंचे। मंचन में शूर्पणखा की नाक काटने के साथ खर-दूषण वध को दिखाया गया। मंचन के दौरान सीता हरण के दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया। इसके बाद जटायु वध की कथा की प्रस्तुति हुई। मंचन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

शबरी से मिले भगवान राम
सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन मंचन की शुरुआत में शूर्पणखा के नाक काटने और रावम-मारीच संवाद के दृश्य की प्रस्तुति हुई। सीता हरण के मंचन में माता सीता को पीड़ा में देखकर दर्शकों के आंखों में आंसू भर आए। इसके बाद जटायु वध और भगवान राम का शबरी की कुटिया में जाने के प्रसंग का मंचन किया गया। इस दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीता हरण के मार्मिक दृश्य से छलके आंसू
महर्षि नगर में आयोजित रामलीला के आठवें दिन सीता हरण की कथा का मार्मिक मंचन किया गया जिसको देखकर दर्शकों के आंखों से आंसू छलकने लगे। वहीं, प्रभु श्रीराम का सबरी की कुटिया में जाकर जूठे बेर खाने के प्रसंग की प्रस्तुति हुई। इस दौरान दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे से सारे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मंचन के दौरान समिति के अध्यक्ष रामेंद्र सचान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें