फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गेट पास सरसों से भरा वाहन मिलने पर कर्मचारियों को फटकारा

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेटपास केंद्र पर रजिस्टर की जांच करते जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तावडू। नई अनाज मंडी में रविवार को जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी रामहेर जागलान मोटरसाइकिल पर सवार होकर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी को मंडी परिसर में देखकर गेट पास जारी करने वाले कर्मचारी सतर्क हो गए। अधिकारी ने सबसे पहले गेट पास जारी करने वाले कर्मचारियों के रजिस्टर की बारीकी से जांच की। वहीं मंडी परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान सरसों के कट्टों से भरा हुआ एक वाहन बगैर गेट पास बने मंडी परिसर में खड़ा हुआ मिला। इस पर उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन

रामहेर जागलान ने बताया कि सरसों खरीद को लेकर तावडू अनाज मंडी से उन्हें कुछ शिकायतें मिल रही थीं। वह रविवार दोपहर मंडी पहुंचे। थे। गेट पास काउंटर पर रजिस्टर की बारीकी से जांच कर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि एक वाहन जरूर बगैर गेट पास कटे मंडी में खड़ा उन्हें मिला, जिसके बारे में जांच की जा रही है। जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी के मुताबिक, तावडू अनाज मंडी में अब तक करीब 60 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। हर रोज लगभग 4 से 5 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो रही है। फसल खरीद में संभावित अनियमितताओं को लेकर मंडियों में उनकी विशेष नजर है। इसके लिए वह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें