फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब की दो दुकानों में 40 लाख की हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित चार मूर्ति के गौड़ सिटी मॉल में संचालित शराब की दो दुकानों में करीब 40 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। दुकानों में कार्यरत सेल्समैन पर पांच से छह महीने के दौरान महंगी ब्रांडेड शराब की बिक्री का पूरा हिसाब मालिक को नहीं देने और बिक्री से मिली रकम अपने पास रखने का आरोप है। मामले का खुलासा स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान करने पर हुआ। शिकायत के आधार पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी बरेली निवासी बृजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शराब दुकानों की संचालिका स्वीटी गर्ग हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि काफी समय तक यह गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। जांच के दौरान आरोपी सेल्समैन दुकान से भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें