फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

तावडू। बिजली बोर्ड कार्यालय के गेट पर ताला जड़ने और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिजली कर्मचारियों ने तावडू पुलिस को शिकायत देकर एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बिजली विभाग के जेई नसीम और लालचंद का आरोप है कि शनिवार को विभाग के कर्मचारी कार्यालय परिसर में ट्रांसफॉर्मर को गाड़ी में रखवा रहे थे। तभी रायसीना निवासी हीरा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इसके बाद कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इस कारण स्टोर में जाने वाली गाड़ी बाहर नहीं जा सकी। कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपी का तावडू से कोई संबंध नहीं है। बेवजह बिजली कर्मचारियों को परेशान करता है। वहीं, आरोपी हीरा ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उनके सामने चाहल्का के ग्रामीणों से रिश्वत की मांग की थी। इस पर उन्होंने एतराज जताया था। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि चाहल्का के ग्रामीणों ने भी शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी और रिश्वत का आरोप लगाया था। ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने सीएम विंडो में शिकायत देकर भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें