फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जौनसार में आज पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

Thu, 16 Oct 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उपखंड के चारों विद्युत उप संस्थानों से बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति को पांच घंटे के लिए बंद किया जाएगा। बिजली बंद होने से क्षेत्र के लगभग 200 गांवों में आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत लाइन, उपकरण व बिजली घरों में मरम्मत कार्यों के कारण आपूर्ति को बंद किया जाना है।

चकराता उपखंड के चकराता, साहिया, सावड़ा और त्यूणी उप संस्थानों से होने वाली बिजली की आपूर्ति को आज सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखा जाएगा। जिसके चलते चकराता उप संस्थान के गेट नं-1, आर्मी हेड क्वार्टर, टोंस डिवीजन, एमईएस लाइन, मगरौली, लोखंड़ी, लोहारी, टाइगर फॉल, रामताल गार्डन, माख्टी, पोखरी, मटियावा, पुरोड़ी, चिलमिरी, मेन बाजार चकराता, परेड ग्राउंड, टाडवा एकेडमी, सिविल कोर्ट, तहसील मुख्यालय, ट्रेजरी, पुलिस स्टेशन, जीडी अस्पताल, बुरांसवा, मेहरावना, साहिया, तपलाड, कोटुवा आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन




इसी प्रकार से सहिया उप संस्थान से जुड़े सहिया बाजार, उदपाल्टा, समाल्टा, कनबुआ, अलसी, सकनी, कोठा तारली, कोरुवा, पजिटिलानी, जिसऊ, घराना, क्यानू, मलौथ, मीनस, हाजा, दसऊ, गमरी, गबेला, बायला, आसोई आदि गांवों की बिजली बंद रहेगी।

सावड़ा उप संस्थान के त्यूण, मगटाड़, कुनैन, सैंज, अमराड़, झबराड़, खरोड़ा, कोटी, कनासर, बिनसोन, मसक, हरटाड़, संटाड़ आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन




वहीं त्यूणी उप संस्थान के त्यूणी बाजार, चांदनी, लखवाड़, रिजाणु, अटाल, रायगी, छुमरा, डेरसा, प्यूनल, घोरी, फनार, चौसार, कैराड़, बास्तिल, बृनाड़, कावाखेड़ा, अणु, भजोग, कथंग, शनपुर, कथियान, दर्मीगाड़, सटनधार, हनोल, मैंद्रथ, चातारा आदि की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य को पूरा करने के पश्चात आपूर्ति को बहाल करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें