फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी बंद होने और बचत दे सकती है कटौती से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने एक लाख उपभोक्ताओं को ई-मेल और एसएमएस भेजकर बिजली की बचत के प्रति जागरूक किया है। उपभोक्ताओं को बचत करने के तरीके बताए हैं। साथ ही कहा है कि अगर बिजली चोरी बंद हो जाए और लोग बचत करें तो बिजली संकट के समय ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। वहीं, सोमवार से सभी दफ्तर व कंपनियां खुलने पर कटौती का असर दिखेगा। कोयला आपूर्ति की कमी से देश में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। इसका असर ग्रेटर नोएडा में भी हो रहा है। करीब 80 से 100 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है।
विज्ञापन

एनपीसीएल ने रविवार से दो से पांच घंटे की कटौती शुरू कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को भी कटौती की गई, लेकिन रविवार को छुट्टी के कारण ज्यादातर उद्योग और संस्थान बंद रहे। इस कारण बिजली की खपत 300 से 350 मेगावाट के बीच रही। कंपनी के अफसरों ने बताया कि सोमवार को सभी उद्योग और संस्थान में काम होगा। उस समय बिजली की खपत 400 से 420 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। तब खपत और उपलब्धता में ज्यादा अंतर आने पर कटौती ज्यादा होगी। वहीं, एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि इस समय बिजली चोरी ज्यादा हो रही है। देहात में 45 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। अगर बिजली चोरी रुक जाए और लोग बचत करें तो ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
एनपीसीएल की तरफ से जारी गाइडलाइन
- प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें।
- बिजली उपकरण को स्टैंडबाई पर नहीं रखें, पूरी तरह से पावर बंद करें।
- पंखे या बल्ब का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसे बंद कर दें।
- ज्यादा जरूरत होने पर ही एसी का प्रयोग करें।
- एसी का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर रखें।
- एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट या सीएफएल का प्रयोग करें।
गौड़ सिटी एक व दो में डेढ़ घंटे बंद रही आपूर्ति
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी एक और गौड़ सिटी दो के कुछ क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। छुट्टी के दिन आपूर्ति बंद होने से सोसाइटी के निवासी परेशान हो गए और एनपीसीएल से कटौती की सूचना वेबसाइट पर देने की मांग की, ताकि पहले से ही तैयारी कर सकें। वहीं, एनपीसीएल के अफसरों का कहना है कि कटौती बिजली संकट से जुड़ी नहीं थी। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 में बिजली घर के पास ग्रेनो प्राधिकरण का काम चल रहा है। वहां जेसीबी ने 33 केवी की लाइन काट दी। इस कारण दोपहर पौने दो बजे से तीन बजे तक गौड़ सिटी एक और गौड़ सिटी दो के कुछ क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। दूसरी लाइन से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें