फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांव के विकास और भवन नियमावली पर किसानों से सुझाव लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने किसान संगठनों के साथ की बैठक, प्रस्ताव व तैयारी पर सुझाव लिए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गांव के विकास और किसानों की जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए सीईओ कृष्ण करुणेश ने किसान संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने आबादी निस्तारण, गांव में भवन नियमावली समेत अन्य मुद्दों पर किसानों का पक्ष जाना। किसानों को यह भी बताया गया है कि गांव में बगैर नक्शा पास करवाए बेतरतीब ढंग से ऊंची-ऊंची इमारतें बन रही हैं। इसलिए इमारतों की ऊंचाई तय किए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही अतिक्रमण के मामले जो दर्ज हैं उनके निस्तारण के लिए आबादी विनियमितिकरण के मानक भी स्पष्ट किए जाने हैं। इन मुद्दों से जुड़े प्रस्ताव प्राधिकरण अगली बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी में है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रवक्ता अशोक चौहान ने बताया कि सीईओ की तरफ से गांव में पिछले कई वर्षों से प्रभावी नक्शा नीति को लेकर जानकारी ली गई। किसानों ने यह बताया कि गांव में निर्माण के दौरान सेटबैक छोड़ा जाना मुमकिन नहीं है। इस पर आगे एक समिति बनाए जाने की जानकारी सीईओ ने दी। गांव के विकास कार्यों व समस्या निस्तारण की मांग पर भी प्राधिकरण का रूख सकारात्मक रहा। इसी तरह भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधियों से भी प्राधिकरण के सीईओ ने वार्ता कर उनका पक्ष जाना है। यह बताया है कि आगे जो समिति बनाई जाएगी वो किसानों से उनके विचार प्रस्ताव को लेकर लेगी और शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें