फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी गर्मी से पहले बिजली समस्या दूर करने का प्रयास : तेजपाल नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारी संवाद कार्यक्रम में विधायक ने बस अड्डे और जाम की समस्या के समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि आगामी गर्मी से पहले क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नगर में बिजलीघर का निर्माण कराया जा रहा है। नई बस्ती गांव के पास भी बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव है। वहीं, व्यापारियों की मांग पर दादरी में बस अड्डे के निर्माण को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार को रेलवे रोड स्थित मोहन कुंज धर्मशाला में व्यापारियों की ओर से आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि दादरी में जाम से राहत दिलाने के लिए रूपवास बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज और नगर बाईपास का निर्माण कराया गया है। बस अड्डा बनने से व्यापारियों और आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दादरी बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। इसका जल्द समाधान कराया जाएगा। रेलवे रोड का निर्माण कार्य चल रहा है और सड़क किनारे इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी। तिलपता में जाम की समस्या का एक साल के भीतर समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया है। डीसीपी शैलजा गोयल ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गीता पंडित, जय भगवान जिंदल, एचके शर्मा, विनोद गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें