फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे में ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में सिरसा गांव के ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। शनिवार 22 अगस्त को हुई प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 400 खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में स्कूल के 28 खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक हासिल किए। स्कूल के कोच राजीव ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। ऑक्सफोर्ड ग्रीन के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पदक अपने नाम किए। विभिन्न आयु कैटेगरी में नैतिक, तकशील, नैतिक, रचित, आरव भाटी, जीवांक सिंह कूलियाना, अरवन, नक्ष, प्रत्यक्ष और अंशिका ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किए। विराट, ऋषभ, यशवर्धन, हनी, अभिमन्यु, शरण्या, तन्वी, त्रिशा भाटी, शिवांश और अंशु ने रजत पदक जीते। वहीं आयुष, रुद्र, अराइना, मिलन, हैरिक, किस्ती भाटी, अक्षत और राशि ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें