फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : पीजी दाखिले के लिए अगले सप्ताह घोषित होगा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी होने के बाद विवि ने शुरू की दाखिला प्रक्रिया की तैयारी
विज्ञापन


-अप्रैल के अंत से शुरू हो जाएगी पीजी में दाखिला प्रक्रिया

-कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से ही होगा सीट का आवंटन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम(पीजी) में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब डीयू में पीजी दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। दाखिला शाखा की ओर से अगले सप्ताह दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया अप्रैल के अंत से शुरू होगी। इस बार दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बीते साल की तरह सीट का आंवटन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से किया जाएगा।
डीयू पीजी दाखिले से जुड़े अधिकारी के अनुसार, सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी होते ही हमने पीजी दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि रिजल्ट जारी नहीं होने तक प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सकता था, इसलिए प्रशासन रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। अब प्रशासन अगले सप्ताह तक दाखिला प्रक्रिया और शेड्यूल की घोषणा कर देगा। अभी प्रशासन की तैयारी अप्रैल के अंत तक प्रक्रिया को शुरू कर देने की है। मालूम हो कि एनटीए की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के लिए परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। जब दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तब डीयू दाखिला पोर्टल पर कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी) के लिए भी पंजीकरण कराना होगा। प्रशासन का प्रयास है कि पंजीकरण व दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को पंजीकरण, सीट आवंटन की मिलेगी जानकारी
प्रक्रिया के तहत छात्रों को पंजीकरण, सीट आवंटन व सीएसएएस के माध्यम से दाखिले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। नियमित कॉलेजों की तरह डीयू के नॉन कॉलिजिऐयट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में भी स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें