फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां और चचेरे भाई की मौत के बाद अवसाद में था युवक, घर पर ही रहता था
विज्ञापन

- मामले की जांच कर रही बिसरख कोतवाली पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-1 के फर्स्ट एवेन्यू में सोमवार सुबह एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलकित गौतम (26) पुत्र रोशन लाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ अपने फ्लैट में रहता था।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। पुलकित फर्स्ट एवेन्यू स्थित अपने फ्लैट की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए बिसरख सीएचसी ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलकित पिछले कुछ समय से अवसाद में था। करीब एक साल पहले बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद करीब तीन माह पहले उसके ताऊ के बेटे की भी मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलकित कोई काम नहीं करता था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान परिजनों से जानकारी जुटाई। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में युवक किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें