फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएससी मार्ग नहीं लगेगा जाम, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन से कच्ची सड़क के बीच चौड़ा होगा रास्ता, सर्विस रोड की भी होगी मरम्मत, नाली भी बनेगी
विज्ञापन

8.14 करोड़ रुपये होंगे खर्च
फोटो

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में हिंडन पुल से कच्ची सड़क तक दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग चौड़ा किया जाएगा। सर्विस रोड की भी मरम्मत होगी। नाली का भी निर्माण होगा। इस पर 8.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे जाम और बारिश में जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद है। ग्रेनो प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है।





डीएससी रोड नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने का मुख्य रास्ता है, लेकिन कुलेसरा, हल्दौनी और सुथ्याना की आबादी बढ़ने के साथ ही सड़क पतली हो गई है। सड़क पर पानी भरने की समस्या भी खत्म नहीं हो रही है। सर्विस रोड भी टूट चुकी है। इस कारण मुख्य सड़क पर जाम बढ़ता जा रहा है। समस्या को देखकर प्राधिकरण ने डीएससी रोड को चौड़ा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि कुलेसरा में हिंडन पुल से कच्ची सड़क के बीच करीब दो किमी की दूरी है। इस बीच जितनी जगह मिलेगी, वहां सड़क को उतना ही चौड़ा किया जाएगा। वहीं दोनों तरफ की सर्विस रोड की भी मरम्मत की जाएगी। उधर हल्दौनी के आसपास सड़क पर पानी भर जाता है। सुथ्याना में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के किनारे आरसीसी नाली का निर्माण भी किया जाएगा। उसकी मदद से पानी को हिंडन नदी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



गांवों में भी होंगे विकास कार्य

प्राधिकरण जल्द ही कई गांवों में नाली और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करेगा। रायपुर बांगर गांव में शमशान घाट व कब्रिस्तान की शेड, चबुतरा का निर्माण व चहारदीवारी की मरम्मत पर 23 लाख रुपये खर्च होंगे। सूरजपुर से पी-3 तक नाले की सफाई होगी। इस पर 41.96 लाख खर्च होंगे। बिसरख गांव में 1.44 करोड़ से प्राचीन शिव मंदिर के पास सीसी रोड व ड्रेन का निर्माण होगा। ईकोटेक-2 सेक्टर में मजिस्ट्रेट कार्यालय में नया प्रतीक्षालय भवन बनेगा। पतवाड़ी गांव में सीसी रोड को ऊंचा किया जाएगा। नाले का भी निर्माण होगा। कई गांवों में विद्युतीकरण के कार्य पर भी करोड़ों रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें