फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों को बताई ड्रोन तकनीक

Tue, 14 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में हैंड्स-ऑन कार्यशाला करवाई गई। कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में ड्रोन इंटेलिजेंट सिस्टम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेषज्ञ ऋतु वर्मा, अनुष्का सेन और भार्गवी वाथ ने संचालित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के नवीनतम विकास एवं उसके चिकित्सा, कृषि, औद्योगिक और रक्षा क्षेत्रों में उपयोग से अवगत कराना था। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना की और विभाग एवं आईएचएफसी-आईआईटी दिल्ली के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जैव विविधता संरक्षण की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला करवाई गई। इसका आयोजन जीव विज्ञान विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह का उत्सव मनाने के उद्देश्य से परिसर जैव विविधता का अन्वेषण एवं मूल्यांकन विषय पर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जैव विविधता के संरक्षण और मूल्यांकन की जानकारी दी। जीव विज्ञान विभाग ने प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों ने जैव विविधता संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम की संचालक एवं प्रवक्ता डॉ. सोनिया बत्रा ने प्रतिभागियों को जैव विविधता के अध्ययन, संरक्षण तथा मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न प्रायोगिक विधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

छावनी के सनातन धर्म कॉलेज में हैंड्स-ऑन कार्यशाला करवाई गई। कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें