फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जालली में मूलभूत समस्याओं को लेकर आंदोलन 11वें दिन भी जारी

Tue, 14 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष समिति का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने पर दिनेश रावत और केशर सिंह रावत बैठे। आंदोलनकारियों ने प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। इस मौके पर मनोज रावत, हरेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश नेगी, माधवानंद मिश्रा, मोहित चौधरी ने कहा कि तीन अक्तूबर से यह आंदोलन 14 प्रमुख मांगों को लेकर जारी है, जिसमें सड़क डामरीकरण, पेयजल योजना का पुनर्गठन, स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, पशु चिकित्सकों की नियुक्ति और जालली उप-तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें