Driver and passersby upset due to potholes on the road
नगीना। भादस-शिकरावा रोड के समीप गांव बनारसी-बदरपुर सड़क में काफी गड्ढे हो गए हैं। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में कई बार लोग संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं लिया है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।
पूर्व सरपंच शहीद अहमद बनारसी, जुनैद खान बलई, जाकिर हुसैन बनारसी, अब्दुल्ला पूर्व सरपंच बदरपुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। वाहन चलाने में चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देकर कहा कि अगर जिला प्रशासन ने जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस बारे में फिरोजपुर झिरका खंड के सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि मौके का मुआयना कर तुरंत प्रभाव से गड्ढों को भरा जाएगा।