फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक पर तेल बेचने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत एक बार फिर वाहन चालक व परिचालक द्वारा अवैध रूप से तेल बेचने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने के आरोप में सोहना रोड किरूरी मोड़ पर स्थित एक होटल से तीन को गिरफ्तार किया है। 10 दिन पहले भी इसी तरह के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

जयसिंहपुर खेड़ा थाना बावल निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि वह बाला जी मोटर्स पर बतौर प्रबंधक कार्यरत है, कंपनी के एक तेल वाहन पर राजेन्द्र सिंह निवासी आनन्दपुर बावल चालक व जयसिंहपुर खेड़ा निवासी अनूप कुमार परिचालक नियुक्त है। प्रबंधक के मुताबिक वाहन में कई बार तेल कम मिलने पर चालक को मौखिक तौर पर तेल न बेचने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डीजल से भरा हुआ वाहन एक डिपो से वापस बालाजी मोटर्स जयसिंहपुर खेड़ा लौट रहा था। इसी दौरान वह भी काम के सिलसिले में सोहना से तावडू आ रहा था। आरोप है कि जब वह इसी मार्ग पर किरूरी मोड़ के पास स्थित होटल के करीब पहुंचे तो उन्हें कंपनी की गाड़ी वहां पर खड़ी हुई दिखाई दी, वह नजदीक गए तो वाहन चालक राजेंद्र और परिचालक अनूप होटल के पीछे वाहन के डीजल टैंकर से तेल निकालकर बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम निवासी भूतलाका थाना तावडू को उन्होंने लगभग 300 लीटर डीजल निकालकर बेच दिया।
तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेश भडाणा ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गत 29 दिसंबर को केएमपी एक्सप्रेस वे से भी इसी तरह के एक मामले में अवैध रूप से तेल बेचने व खरीदने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया गया था तो वहीं अगस्त माह में तावडू सोहना रोड पर ही स्थित एक ढाबे पर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से तेल बेचते व खरीदते हुए 3 को मौके से काबू कर 520 लीटर तेल बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोऱ्; आरोपियों से बरामद ड्रम व तेल की टिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें