फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सामने बैठे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/नगीना। लंबित तीन मांगों को लेकर मेवात के सभी सरकारी डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर रहे। नगीना स्थित अल आफिया अस्पताल मांडी खेड़ा में सिविल सर्जन के कार्यालय के सामने जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठे। डॉक्टरों की हड़ताल से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दूरदराज से अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचे लोगों को बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ा। कई लोग अपना इलाज कराने 25 किलोमीटर दूर तक से पहुंचे लेकिन डॉक्टरों के सीट पर ने बैठने की वजह से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ा और बिना इलाज के ही घर वापस जाना पड़ा। हड़ताल के दौरान केवल इमरजेंसी सेवा ही जारी रही। डॉक्टरों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगों को 13 जनवरी से पहले नहीं माना गया तो 14 जनवरी से प्रदेश स्तर पर समूचे हरियाणा में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

हमारी मांगे उचित है जिनको सुप्रीम कोर्ट भी जायज मान चुकी है और सरकार को आदेश भी दे चुके हैं। इस संबंध में सरकार से कई वार्ता भी हो चुकी है। फाइल शिक्षा मंत्री को टेबल से निकल जाती है लेकिन रास्ते में ही वह गुम हो जाती है। ऐसा कई बार हुआ है। उनका कहना है सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का कई बार आश्वासन दिया लेकिन लागू नहीं कर रही है।
पंकज वत्स, चिकित्सक
हमारी मांगें जायज है। सरकार को एसएमओ पद की सीधी भर्ती पर रोक लगानी चाहिये, पीजी पॉलिसी में बदलाव और प्रदेश स्पेसलिस्ट कैडर बनाने की तीन मांगे काफी समय से लंबित है जिनको पूरा करने सरकार आश्वासन तो देती है पर पूरा नही करती।
विज्ञापन

आदित्य यादव, चिकित्सक
मैं नूंह जिला में पिछले 8 साल से काम कर रहा हूं। मेवात एक डिफिकल्ट एरिया है या सुविधाएं कम है, यहां डाक्टरों की भारी कमी है उसके बावजूद भी हम यहां काम कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी जायज मांगें भी नहीं मानेगी तो काम कैसे कर पाएंगे। उनका कहना है कोरोना के समय मेवात से 4 डॉक्टर और 10 स्वस्थ्यकर्मियो की मौत हो चुकी है।
विजय कुमार, चिकित्सक
करीब 25 किलोमीटर दूर से अल आफिया अस्पताल पहुंचे हैं। ये सोचकर घर से चले थे कि सरकारी बड़ा अस्पताल है यानी उसका इलाज अच्छे से होगा लेकिन यहां डॉक्टरों की हड़ताल से उसे ही नहीं सैकड़ों लोगों को पूरे जिले में भारी परेशानी उठानी पड़ी है।
- मुकीम, मरीज
जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तभी से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। कोरोना के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल डॉक्टरों की बड़ी तारीफ करते है जब डॉक्टरों की जरूरतों को पूरा करने का समय आता है तो आश्वासन तो देते है पर लोगों की मांगों को कभी पूरा नही करते। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा को डॉक्टरों की मांग को सरकार तुरन्त पूरा करे।
विज्ञापन

चौधरी आफताब अहमद, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें