पुन्हाना। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कोविड-19 विशेषज्ञ डॉक्टर शमीम गौहर ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं एचओडी ने भी डॉक्टर गौहर के खिलाफ काम नहीं करने की लिखित शिकायत दी है। कॉलेज की डायरेक्टर संगीता ने मामले की जांच की जिम्मेदारी डॉक्टर अमित को सौंपी है। डॉक्टर शमीम गौहर ने आरोप लगाया कि वो एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष द्वारा दी जा रही यातनाओं और उत्पीड़न से परेशान हैं।
वे ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते। मेवात विकास सभा के पूर्व अध्यक्ष दीन मोहम्मद मामलीका का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। उधर जांच करने वाले डॉक्टर अमित ने बताया कि डॉक्टर गौहर ने एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है वहीं एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष ने भी डॉक्टर गौहर पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।