फिरोजपुर झिरका। पाठ खोयरी गांव में संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया, जिसका उपचार शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड़ में चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
सोमवार को पाठ खोयरी गांव में ट्रैक्टर पर तीन युवक खेत जा रहे थे। तेज गति के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया। तीनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मुश्किल से युवकों को बाहर निकाला। इसमें मोहम्मद हाफिज पुत्र इब्राहिम उम्र 18 साल, मोमिन पुत्र ईसरु 19 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नासिर पुत्र साकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नासिर को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।