बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली निवासी अनूप सिंह (34) आईटी कंपनी में इंजीनियर थे। अनूप सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौड़ सिटी-2 सोसाइटी निवासी इंजीनियर ने फंदा लगाकर गुरुवार रात खुदकुशी कर ली। पत्नी जब घर लौटी तो शव फंदे पर लटका मिला। सुसाइड नोट में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में असफल होने पर खुदकुशी की बात लिखी है।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली निवासी अनूप सिंह (34) आईटी कंपनी में इंजीनियर थे। अनूप सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इससे वह काफी निराश थे। उनकी पत्नी एक कंपनी में जॉब करती हैं। रात लगभग आठ बजे जब वह घर लौटीं तो अनूप फंदे पर लटके थे। इंजीनियर के भाई झारखंड में आईएएस हैं।