फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पंच लगाएगा जिले का भव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पंच लगाएगा जिले का भव्य
विज्ञापन

- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने के बाद दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। जिले के भव्य प्रताप राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में पंच लगाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही भव्य प्रताप दुबई में होने वाली एएसबीसी एशियाई जूनियर बालक और बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित सादोपुर गांव निवासी भव्य प्रताप का चयन दुबई में आयोजित होने वाली एएसबीसी एशियाई जूनियर बालक और बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त से 10 सितंबर तक होगा। प्रतियोगिता में देश के करीब 13 मुक्केबाज विभिन्न वर्ग भार में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी का चयन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उसमें जिले के भव्य प्रताप का 58-61 किग्रा वर्ग भार में चयन हुआ है। मुक्केबाज सादोपुर स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से मुक्केबाजी की बारिकियां सीख रहे हैं। कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 12 खिलाड़ियों के साथ भव्य देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से अनुमति मिल गई है। रिंग में भव्य सुबह शाम जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 19 से 25 मार्च तक आयोजित तीसरी सब जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भव्य प्रताप ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर ही मुक्केबाज का चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें