फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉ की काउंसलिंग के लिए 15 जुलाई तक हो सकेगा विकल्पों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग में विकल्प चयन का अवसर 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। जिन आवेदकों ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन और पंजीकरण कर रखा है वे निर्धारित तिथि तक अवसर का लाभ उठा सकते हैं। काउंसलिंग के लिए अब नया पंजीकरण संभव नही है। विकल्प चयन ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का एक हिस्सा है। 16 जुलाई को इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आयोजित दूसरे दौर की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 18 जुलाई तक पार्ट अकादमिक फीस जमा करानी है। 20 जुलाई तक सीट आवंटन निरस्त कराया जा सका है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें