1,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के चार एथलीटों ने दिल्ली में हुई ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में दो स्वर्ण समेत चार पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में कई राज्यों से 1,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 से 7 सितंबर तक ओपन स्टेट एथलीट चैंपियनशिप हुई। अंडर-16 में रितेश कुमार ने बाधा दौड़, रिशांत नागर ने ट्राइथलॉन बी कैटेगरी (लंबी कूद, 60 मीटर स्पीड़ दौड़, एक किग्रा में शॉटपुर) में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों एथलीट दादरी के निवासी हैं और मिहिर भोज इंटर कॉलेज में संचालित खेलो दादरी अकादमी में कोच सनी यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इनके अलावा मीत भाटी ने 80 मीटर बाधा दौड़ में रजत और आर्य भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया। दोनों एथलीट ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच अंकित भाटी से ट्रेनिंग लेते हैं।